बी एस एन एल के ब्राड बैंड के उपभोक्ताओं के लिए शुभ समाचार. बी एस एन एल ने अपने ब्राड बैंड ग्राहकों के लिए मुफ्त मोबाइल चेतावनी की सर्विस शुरू की है. आपने अपने ब्राड बैंड का कितना उपयोग कर लिया है, यह आप अपने मोबाइल पर जानकारी पा सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को बी एस एल एल के वेब साईट पर जा कर अपना पंजीकरण करना पड़ेगा. वेब साईट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें. इस वेब साईट का पता है http://bbusage.bsnl.in/
इस वेब साईट पर जा कर प्रपत्र को भर दें. तत्पश्चात पंजीबद्ध करे बटन पर क्लिक करें. आप को दूसरी विंडो दिखाई देगी जो इस प्रकार होगी....
इसके पश्चात् आपको प्रति सप्ताह आपके ब्राड बैंड उपयोग की जानकारी दी जाएगी.
पंजीकरण के बाद जब भी आप अपने ब्राड बैंड के उपयोग की जानकारी चाहेंगे तो बस BBUSAGE लिख कर +919447051550 नम्बर पर भेज दें, आपको तत्काल ही उस माह के ब्राड बैंड के उपयोग के सीमा(usage limit) की जानकारी एस एम एस के द्वारा भेज दी जाएगी.
अगर आप बाद में इस सेवा का उपयोग करना नहीं चाहते है तो अपने पंजीकृत ईमेल पते से autosms@bsnl.in पर भेज दें.
बी एस एन एल के ब्राड बैंड के बिभिन्न योजनाओं के लिए इस पते पर जाएँ
http://www.bsnl.co.in/service/dataone_tariff.htm
आपको यह जानकारी कैसी लगी कृपया बताएं.
Showing posts with label Broadband. Show all posts
Showing posts with label Broadband. Show all posts
Friday, December 4, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)



